नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान

Aastha Punia: भारतीय नौसेना ने नया कीर्तिमान रच दिया है।आपको बता दें, सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया (Aastha Punia) को भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट नियुक्त कर दिया गया हैं। इंडियन नेवी के इतिहास में पहली बार किसी महिला को फाइटर पायलट के तौर पर शामिल किया गया है। भारतीय नौसेना के टोही विमान और हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में पहले से ही वीमेन पायलट हैं, लेकिन आस्था लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला होंगी। पुनिया अब मिग-29 जैसे फाइटर जेट उड़ाएंगी। जिसकी जानकारी खुद नौसेना ने सोशल मीडिया पर दी है।

भारतीय नौसेना ने दी जानकारी

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया (Aastha Punia) की तस्वीर को भी साझा किया है। नौसेना के इस पोस्ट में लिखा है कि, ”नेवल एविएशन में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय नौसेना ने 03 जुलाई 2025 को इंडियन नेवल एयर स्टेशन में द्वितीय बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स के समापन के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया। लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और एसएलटी आस्था पुनिया को रियर एडमिरल जनक बेवली, एसीएनएस (वायु) ने ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ पुरस्कार दिया.”

कौन सा विमान उड़ाएगी Aastha?

सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया (Aastha Punia) कौन सा विमान उड़ाएगी इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन भारतीय नौसेना के पास कुछ खास लड़ाकू विमान हैं, जिनमें मिग-29K प्रमुख है। ये फाइटर जेट्स आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत के जरिए उड़ान भर सकते है। नौसेना के मिग-29 फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसकी कॉम्बैट रेंज 722 किलोमीटर की है, जबकि सामान्य रेंज 2346 किलोमीटर की है।

Related Posts

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Rahul Gandhi: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, चुनावी हलचल के बीच तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस…

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

Churu Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरु जिले में बीते दिन बुधवार को इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश (Churu…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर