एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

Mohammad Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में जारी है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहली पारी में बल्लेबाजी के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 407 रनों पर इंग्लिश टीम को ढेर कर दिया।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने धमाकेदार अंदाज में फॉर्म में वापसी करते हुए इस मैच 6 विकेट हासिल किए। सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।

Mohammad Siraj ने खोला पंजा

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज जबरदस्त लय में नजर आए। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद तीसरे दिन उन्होंने अपने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर जो रूट और बेन स्टोक्स को चलता किया।

इसके बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी लड़खड़ाती हुई नजर आई लेकिन नई गेंद के आते ही एक बार फिर से सिराज ने भारत की वापसी कराई। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वापसी भेजने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने 19.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 70 रन खर्च किए और 6 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय टीम की शानदार वापसी

शुरुआती 5 विकेट गिरने के बाद हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला। दोनों ने भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से साल 2011 के बाद पहली 300 से ज्यादा रन की साझेदारी को अंजाम दिया। भारतीय टीम इन दौरान बैकफुट पर थी। लेकिन दूसरी नई गेंद आने के साथ ही सिराज (Mohammad Siraj) फिर रंग में नजर आए और एक के बाद एक विकटों की झड़ी लगा दी। और टीम इंडिया की शानदार वापसी कराई।

इंग्लैंड में पहली बार किया यह कारनामा

आपको बता दें, यह इंग्लैंड की धरती पर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इससे पहले वो लॉर्ड्स, ओवल और एजबेस्टन के इसी मैदान पर 4 विकेट हॉल झटक चुके थे लेकिन किसी पारी में 6 विकेट झटकने का कारनामा उन्होंने पहली बार ही किया है। अब तक इंग्लैंड में खेले 8 मैचों की 14 पारियों में उनके नाम 31 विकेट दर्ज हो चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 33.06 का रहा।

Related Posts

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Rahul Gandhi: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, चुनावी हलचल के बीच तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस…

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

Churu Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरु जिले में बीते दिन बुधवार को इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश (Churu…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान