Suresh Raina: क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखरने वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है। आपको बता दें, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) अब एक्टिंग की पिच में कदम रखने वाले है। जिसकी पुष्टि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम नाइट स्टोरीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की है।
फिल्म इंडस्ट्री में Suresh Raina की एंट्री
दरअसल प्रोडक्शन हाउस ड्रीम नाइट स्टोरीज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुरेश रैना (Suresh Raina) के इस नए सफर का ऐलान किया है। इस वीडियो में रैना एक क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं, जहां दर्शकों की तालियों और चीयर्स के बीच उनका भव्य स्वागत होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन लॉगन कर रहे हैं और इसे डी. सरवण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बता दें, प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में रैना को बतौर लीड एक्टर देखा जाएगा।
प्रोफक्शन हाउस का लोगो हुआ लॉन्च
आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने ऑफिशियली प्रोडक्शन हाउस का नाम और उसका लोगो भी लॉन्च किया। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट-थीम पर निर्भर होगी और इसमें सुरेश रैना (Suresh Raina) की क्रिकेटिंग छवि को भुनाने की कोशिश की जाएगी।
Suresh Raina क्रिकेट करियर
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के क्रिकेट करियर की बात करें तो उनकी गिनती भारत के सबसे सफल मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ों में की जाती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 322 मैचों में करीब 8000 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रैना का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। 205 मुकाबलों में उन्होंने 5,528 रन बनाए हैं और उन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ का टाइटल भी मिला है। चार बार सीएसके को चैंपियन बनाने में रैना ने अहम भूमिका निभाई है। उनके 100* रन की पारी आज भी आईपीएल की यादगार पारियों में से एक मानी जाती है।





