दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम योगी से अनुरोध किया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर से लगे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाई जाए। अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। सीएम गुप्ता ने इस पत्र के माध्यम से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की चिंताओं से भी सीएम योगी को अवगत कराया है।

सीएम गुप्ता ने कही ये बात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का यह भी कहना है कि अवैध खनन गंभीर पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बन रहा है, जो आने वाले समय में यमुना के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसके साथ-साथ यमुना के किनारे रहने वाली आबादी भी इस बदलाव से प्रभावित होगी। सीएम गुप्ता का कहना है कि यह अंतरराज्यीय प्रकृति का मुद्दा है, इसलिए इस अवैध रेत खनन पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों के बीच एक समन्वित और संयुक्त प्रर्वतन तंत्र की आवश्यकता है।

सीएम योगी को दी जानकारी

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल भी लगातार यमुना में अवैध रेत खनन पर चिंता व्यक्त करता रहा है। एनजीटी की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि ये अवैध खनन कई प्रकार के दुष्प्रभाव ला रहा है, इसलिए इस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने योगी से अनुरोध किया है कि अपने अफसरों को इस मसले पर संयुक्त अंतरराज्यीय सीमांकन के आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करें।

Related Posts

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Rahul Gandhi: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, चुनावी हलचल के बीच तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस…

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

Churu Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरु जिले में बीते दिन बुधवार को इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश (Churu…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान