सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Rahul Gandhi: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, चुनावी हलचल के बीच तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने का काम कर रही है। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके कारण सियासी पारा बढ़ गया है। आपको बात दें, इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर सैनिटरी पैड पर दिखाई गई है। जिसके बाद लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। तो आइए आपको बताते है क्या है इस वीडियो की पूरी सच्चाई….

सैनिटरी पैड पर छपी Rahul Gandhi की फोटो!

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महिला वोटर्स को रिझाने के लिए एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें वह महिला वोटर्स को सैनिटरी पैड बांटेंगे। आपको बता दें, इस कैंपेन के तहत कांग्रेस पूरे बिहार में 5 लाख सैनिटरी पैड बांट रही है। इन सैनिटरी पैड्स के पैकेट्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी की फोटो छापी हुई है। मामले ने तूल तब पकड़ा जब सैनिटरी पैड के ऊपर भी राहुल गांधी की फोटो छपी रहने का दावा किया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

सैनिटरी पैड पर राहुल (Rahul Gandhi) की फोटो का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो देख लोग कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर ट्रोल करने लगे। मामले को बढ़ता देख कांग्रेस ने राहुल गांधी की सैनिटरी पैड पर तस्वीर को लेकर एक नया वीडियो जारी कर वायरल हो रहे वीडियो को फेक और फर्जी बताया है।

कांग्रेस ने दी सफाई

अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस वायरल हो रहे वीडियो पर कांग्रेस ने सफाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा है, और वह दिखाती है कि इस सैनिटरी पैड में कोई भी तस्वीर नहीं है।

कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, सैनिटरी पैड को लेकर झूठ बोल रही बीजेपी, सच जान लीजिए’कांग्रेस ने दावा किया है कि जिस वीडियो में सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो छपी होने के दावे किए जा रहे है, वो फेक है। कांग्रेस ने कहा कि सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो छापी है इस बात पर कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक सोशल मीडिया, राहुल की सैनिटरी पैड के साथ फोटो वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सरासर फेक है।

Related Posts

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

Churu Fighter Jet Crash: राजस्थान के चुरु जिले में बीते दिन बुधवार को इंडियन एयर फोर्स का मिग-21 लड़ाकू विमान नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश (Churu…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम योगी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

चुरु फाइटर जेट हादसे में शहीद हुए भारत के दो वीर, जानिए इनके बारे में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सीएम योगी को पत्र, यमुना में अवैध रेत खनन पर रोक की मांग

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग में दम दिखाएंगे सुरेश रैना की एंट्री, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

एजबेस्टन टेस्ट में DSP सिराज का जलवा, पंजा खोल ध्वस्त किया इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान

नौसेना की पहली महिला फाइटर बनी आस्था पुनिया, उड़ाएगी ये घातक विमान